राम नाम के हीरे मोती , मै बिखराऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई राम का प्यारा , शोर मचाऊँ गली गली ।।
जिस जिस ने ये हीरे लुटे , वे तो मालो माल हुए ।
दुनियाँ के जो बने पुजारी , आखिर वे कंगाल हुए ।
धन दौलत और माया वालो , मैं समझावौ गली गली ।।
ले लो रे .......
दौलत के दीवानो सुनलो , एक दिन ऐसा आएगा ।
धन दौलत और माल खजाना , यहीं पड़ा रह जाएगा ।
सुन्दर काया माटी होगी , चर्चा होगी गली गली ।।
ले लो रे ........
मित्र प्यारे सगे सम्बंधी , इक दिन तुझे भुलायेगें ।
जिनको अपना कहता है तू , आग में तुझे जलायेगें ।
दो दिन का यह यमन खिला है , फिर मुरझाये काली काली ।।
ले लो रे ........
झूठे धंधे छोड़ दे बन्दे , जप ले हरी के नाम को ।
क्यों करता है मेरा मेरी , छोड़ दे झूठे काम को ।
निंदा चुगली छोड़ दे पगले , बात सुनलो भली भली ।।
ले लो रे ..........
जिस जिस को अपना कह , बंदे तू इतना इतराता है ।
छोड़ेगे सब बीच में तुझको , कोई संग न जाता है ।
जगत मुसाफिर चार दिनों का , आखिर होगा चला चली ।।
ले लो रे .......
राम नाम के हीरे मोती , मै बिखराऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई राम का प्यारा , शोर मचाऊँ गली गली ।
Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon