Contact

Name

Email *

Message *

दुनिया के सताए लोग यहाँ , सीने से लगाये जाते हैं ।


दरबार में काबिल मुर्शिद के दुःख दर्द मिटाये जाते हैं ।

दुनिया के सताए लोग यहाँ , सीने से लगाये जाते हैं ।।

ये महफ़िल है मस्तानों की , हर शख्स यहाँ है मतवाला ।

भर भर के जाप इबादत के , यहाँ सबको पिलाये जाते हैं ।।

तुम डरते हो ऐ जगवालों , इस दर पर शीश झुकाने से ।

ऐ नादानों  इस  दर तो , सिर भेंट  चढ़ाये  जाते हैं।।

इल्जाम लगाने वालो ने , इल्जाम लगाए लाख मगर ।

तेरी सौगात समझ करके , हम सिर पे उठाये जाते हैं ।।

जिन प्यारो पर ऐ जगवालो , हो ख़ास इनायत सतगुरु का ।

उनको ही संदेसा आता है , और वे ही बुलाये जाते हैं ।।
Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon