Contact

Name

Email *

Message *

गुनाहगारो की दुनियां कदर करती है !

गुनाहगारो की दुनियां कदर करती है !
मेहरबानों पर दुनियां झपट पड़ती है !!
धुल उड़ाता है तूफा कुछ कहते नहीं !
बेगुनाह घोड़े पर चाबुक बरस पड़ती है !!

जब लगती है आग सीने में घुटन होतीं है !
धुआँ निकलता नहीं पर जलन होती है !!
चला जाता है जीते जी बुझ पाती तभी !
जब श्मसान पर इंसान की दफ़न होती है !!


किसी किसी की बात भी लग जाती है !
भर जाता है जख्म छाप रह जाती है !!
चला जाता है इंसान सदा के लिए !
पर दिल में हमेशा उसकी याद रह जाती है !!

हर किसी की कहानी चली जाती है !
बुढापा आती है तो जवानी चली जाती है !
बिता बचपन ,जवानी सोच में और !
इसी उलझन में ही मौत चलीं आती है !!

खँडहर से ही इमारत का पता चलता है !
सूरज से ही दिन का पता चलता है !!
खादी हो या  कोट  पतलून मगर !
जबान से ही इंसान का पता चलता है !!

दूर बहुत दूर तक सुनसान नजर आता है !
नीचे धरती ऊपर आसमान नजर आता है !!
चढ़ती है गंगा देव शीश पर लेकिन !
किनारे पर तो सदा श्मसान नजर आता है !!

बीन बजाने से नागिन भी फंस जाती है !
तान वंशी पर हिरणी फुदक आती है !!
संगीत है मोहनी सबके  लिए !
लोरी सुनाने से बच्चों को नीद आती है !!
Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon