Contact

Name

Email *

Message *

कौन से दिन किस दिशा में यात्रा ना करें !

       

        आज कल के भागमभाग भरी जिंदगी में दिशा शूल का ध्यान नहीं रखा जाता है । ( दिशाशूल अर्थात, इस दिन इन दिशाओ की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिये !) जब की ध्यान रखना चाहिए ! हमारे बड़े बुजुर्ग इसका खास ध्यान रखते थे । किस दिन हमें किस दिशा में यात्रा करनी है !और किस दिन हमें किस दिशा की यात्रा नहीं करनी है ।


 

  हमारे सत्य सनातन धर्म के जयतिष शास्त्र में मनुष्य जीवन के हर परिस्थितियों के लिए विवरण किया गया है । हम सब यदि थोड़ा भी समझ जाये तो जीवन में उत्पन्न होने वाले बहुत से समस्याओ से बच सकते हैं । और अपना जीवन सुखी बना सकते हैं । तो आइये जानते है इसके विषय में  !   

 किस दिन किस दिशा में नहीं जानी चाहिए !        

 किस दिन किस दिशा में नहीं जानी चाहिए इस पर हमारे यहाँ एक कहावत कही जाती हैं -

सोम सनिचर पूरब न चालू ,

मंगल बुध उत्तर दिशि कालू ,

रवि शुक्र जो पश्चिम जाये ,

हानि होय पथ सुख नहीं पाये ,

बिफे दक्खिन करे पयान ,

फिर नहीं समझो ताको आन ।

अर्थात,

* सोमवार और शनिवार को पूरब दिशा की यात्रा शुभ नहीं मानी जाती है ।

* मंगलवार और बुद्धवार को उत्तर दिशा की यात्रा न करें ।

* रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से हानि होती है और यात्रा का सुख नहीं मिलाता ।

* वृहस्पतिवार को दक्षिण की यात्रा न करें ।

और,

  *   सोमवार और वृहस्पतिवार को आग्नेय कोण ( पूरब - दक्षिण ) की यात्रा नहीं करनी चाहिए ।

* बुद्धवार और शनिवार को दिश ईशान कोण (पूरब - उत्तर ) की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए ।

 आपातकालीन यात्रा के लिए उपाय

          किसी कारण बस आपको जाना जरुरी है तो दिशा शूल से बचने के लिए नीचे दिए उपायो का प्रयोग करें !

  * सोमवार को पूरब दिशा में जाना हो तो घर शीशा में मुँह देख कर यात्रा करें ।

* शनिवार को पूरब में जाना हो तो अदरक खा कर यात्रा करें ।

* मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा करना हो तो घर से गुड़ खाकर शुरू करें ।

* बुद्धवार को उत्तर दिशा में जाना हो तो धनिया खा कर यात्रा करें ।

* रविवार को पश्चिम दिशा में जाना हो तो पान खा कर या दलिया और घी खा कर यात्रा करें ।

* शुक्रवार को पश्चिम दिशा में जाना हो तो जौ खा कर यात्रा करें ।

* वृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा में जाना हो तो घर से दही खा कर यात्रा करें ।

   उपरोक्त उपाय करके आप दिशा शुल के प्रकोप से बच सकते हैं और अपना यात्रा मंगलकारी बना सकते हैं ।


Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
29 September 2018 at 12:10 ×

Good...

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon