Contact

Name

Email *

Message *

आयुष्मान भारत योजना



  केंद्र सरकार देश की जनता को एक के बाद एक नई योजनाओ से लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है ! इसी कड़ी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम वाजत 2018 के वाजत में एक नई स्वास्थ्य बीम योजना की शुरुआत की है ! जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना रखा गया है !
बहुत लोगो का मानना है ,कि यह योजना अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य योजना ‘ओबामा केयर ’के तर्ज पर ,मोदी सरकार ने इस योजना को लांच किया है ! इस तरह इस योजना को ‘मोदी केयर’ भी कह सकते हैं !



इस योजना से  लाभ

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक की प्रत्येक वर्ष सहायता दी जाएगी !
इस योजना के अंतर्गत 10 करोंड़ परिवार लाभान्वित होगें ! प्रत्येक परिवार से पांच व्यक्तियों को लाभ के दायरे में रखा गया है !
इस योजना से देश की लगभग 40% जनसंख्या को लाभ मिलने वाला है ! यानि ,50 करोंड़ लोग लाभान्वित होगें !

आयुष्मान भारत योजना की शर्ते

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप के पास आधार कार्ड होना जरुरी है ! इसके साथ ही लाभार्थी का आधार परिवार आईडी से भी लिंक होना चाहिए !
  एवं  लाभार्थी के नाम से बैंक अकाउंट होना चाहिए , और अकाउंट आधार नंबर से लिंक होना चाहिए !

 SECC  2011  ( Socio- economic and caste sensus 2011 ) (सामाजिक –आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 ) में जिनका नाम रजिस्टर है वही लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं !
  शुरू में इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से पांच सदस्यों को लाभ मिलेगा ! बाद में इसको बढ़ाया जा सकता है !

 आयुष्मान भारत योजना 2018 का उदेश्य –
  वित्तीय अभाव के कारण हो रही मृत्यु और गरीबी के कारण बिमारी का उपचार कराने में असमर्थ लोगो को वित्तीय लाभ पहुचने का पहल है ! आने वाले समय में गरीबी से जूझ रहे लोगो को यह योजना बल प्रदान करेगी !
पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य वीमा योजना एक बड़ी योजना है ! इसका लाभ हमारे देश के लगभग 40% जनसँख्या को मिलेगा !

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के लिए समपर्क करें –
Contect no.
1800-180-1104
Website :-
 www.abnhpm.gov.in




Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon