Contact

Name

Email *

Message *

वे लोग जो आन्दोलनकारी थे !





    आजादी के पहले के आन्दोलन और आज के आन्दोलनो का मतलब अलग है ! शब्दांतर नहीं है ! अर्थान्तर है ! आजादी के पहले के आन्दोलन देशहीत के लिए हुआ करते थे ! गुलामी से आजादी के लिए हुआ करते थे ! देश में एकता के लिए हुआ करते थे ! परन्तु आज-कल का आन्दोलन स्वार्थसिद्धि के लिए होता है ! किसी विशेष समुदाय के लिए होता है ! किसी विशेष स्थान के लिए होता है ! हर विशेष के पीछे एक विशेष व्यक्ति होता है ! हर विशेष व्यक्ति के पीछे एक विशेष राजनितिक तंत्र होता है ! जिसका खुद का स्वार्थ होता है !


   वे लोग भी थे ! जिन्होंने सीने को ढाल बनाया , फांसी के फंदे को गले का हार बनाया , अपनो को अपनाया नहीं ...देश के लिए ! कोई स्वार्थ नहीं , कोई भेद नहीं , कोई जाति नहीं , कोई धर्म नहीं ! सब एक थे ! सबका एक ही निशाना था ! गुलाम भारत को आजाद कराना ! वे आंदोलनकारी थे थे ! वे क्रांतिकारी थे ! खुद को आहुति करना तो उनके लिए खेल था !


 साँस का हर सुमन है वतन के लिए ,

 जिंदगी ही हवन है वतन के लिए ,

 कह गई फांसियों में फंसी गर्दनें ,

 यह हमारा नमन है वतन के लिए !!


                    

Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon