Contact

Name

Email *

Message *

दीर्घायु का रहस्य


                                     
     चीन के पेकिंग (बीजिंग) शहर में एक २५० वर्षीय बृध्द से पूछा गया : “आप की इतनी दीर्घायु का रहस्य क्या है ?’’
    उसने कहा मेरे जीवन में तीन बातें है ,जिसकी वजह से लम्बी आयु पा सका हूँ ...

   एक तो यह है कि मैं कभी उत्तेजना के विचार नहीं करता! दिमाग में उत्तेजनात्मक विचार नहीं भरता ! मेरे दिल –दिमाग शांत रहें ,ऐसे ही विचारो को पोषण देता हूँ !
    दूसरी बात यह है कि मैं उत्तेजित करने वाला ,आलस्य को बढाने वाला भोज्य पदार्थ नहीं लेता और नहीं अनावश्यक भोजन लेता हूँ !

मैं स्वाद के लिए नहीं , स्वास्थय के लिए भोजन करता हूँ !

  तीसरी बात यह है कि मै गहरा श्वास लेता हूँ ! नाभि तक श्वास भर जाय ,इतना श्वास लेता हूँ ,और फिर छोड़ता हूँ !  अधुरा श्वास नहीं लेता !

    लाखो –करोड़ों लोग इस रहस्य को नहीं जानते कि पूरा श्वास लेने से फेफड़ों का और दुसरे अवयवो का अच्छी तरह से उपयोग होता है ,तथा श्वास की गति कम होती है ! जो लोग आधे श्वास लेते हैं ,वे एक मिनट में १४ – १५ श्वांस गवां देते हैं ! जो लोग लम्बे श्वांस लेते हैं ,वे एक मिनट में १० – १२ श्वांस ही लेते हैं , इससे आयुष्य की बचत होती है !
    कार्य करते समय एक मिनट में १२ -१३ श्वांस खर्च होते हैं ! दौड़ते समय या चलते – चलते बात करते समय एक मिनट में १८ – २० श्वांस खर्च होते हैं ! क्रोध करते समय एक मिनट में २४ – २८ श्वांस खर्च हो जाते हैं ,और काम – भोग के समय एक मिनट में ३२ – ३६ श्वांस खर्च हो जाते हैं !जो अधिक विकारी है उसके श्वांस ज्यादा ख़त्म होते हैं ,उनकी नस – नाड़ीया जल्दी कमजोर हो जाती हैं ! हर मनुष्य का जीवन काल उसके श्वांसो के मुताबिक़ कम अधिक होता है !

    जब आदमी शांत होता है तो उसके शरीर से जो आभा निकलती है ,बहुत शांति से निकलती है , और जब उत्तेजनात्मक भावों में ,विचारो में आता है ,या क्रोध के समय कांपता है ,उस वक्त उसके रोमकूप से अधिक आभा निकलती है ! यही कारण है कि क्रोधी आदमी जल्दी थक जाता है , जब की शांत आदमी जल्दी नहीं थकता !
  
    डाक्टरों ने उस बृद्ध के शरीर का जाँच किया तो पता चला कि वह बृद्ध मनोबल वाला है ! शरीर में बिमारी के कितने ही कीटाणु पनप रहे हो ,लेकिन दृढ मनोबल ,तथा प्रसन्न चित रहने के कारण वे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं ! वे रोग इनके मन पर कोई प्रभाव नहीं डाल पाते !!





Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon