Contact

Name

Email *

Message *

मेट्रो सफ़र




देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो का सफ़र काफी हद तक सुकून भरा माना जाता है ,क्योकि दिल्ली की जो ट्राफिक की समस्या है कुछ ज्यादा ही है !और ट्राफिक से बचने के लिए मेट्रो अच्छा रास्ता है !अक्सर मै मेट्रो का सफ़र करता रहता हूँ ,  लेकिन आज मेरे साथ एक छोटी सी घटना हुई जिससे मै प्रभावित हुआ !

  सुबह साढ़े दस बजे का समय होगा , मै वैशाली  मेट्रो स्टेशन से द्वारिका मोर के लिए चला ! वैसे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर भी मेट्रो में सीट मिलना थोड़ा मुस्किल होता है ,लेकिन मुझे मिल गई !अभी दो स्टेशन ही मै आराम से सफ़र किया था ,कि अगला स्टेशन आनंद विहार आया और यहाँ भी पूर्व स्टेशनों की तरह एक भीड़ चढ़ी ,और उस भीड़ में एक लड़की और (अनुमान से) अपने बूढ़े पिता के साथ उसी डब्बे में आकर खड़ी हो गई ! और अपनी नजरो को बड़ी बेचैनी से इधर उधर दौड़ा रही थी ,यह अनुमान लगाकर कि शायद उसके बूढ़े पिता की उम्र को देख कर शायद कोई खड़ा हो जाये ,और उन्हें बैठने के लिए एक सीट मिल जाये !उसके चहरे पर एक अजीब भाव था ,जो अपने बूढे पिता के  प्रति समर्पण को व्यक्त कर रहा था  !
बूढ़े पिता ने भी अपनी नजरो को दौड़ाई थी ,कि शायद मेरी उम्र को देख कर कोई खड़ा हो जाये ! लेकिन एसा नहीं हुआ ,तो पाईप पकड़ कर आराम से खड़े हो गए ! लेकिन लड़की बेचैन थी ,कि शायद कोई अभी भी खड़ा हो जाये !लेकिन लगभग सभी लोग अपने मोबाइल में मोबाइलो  की भाषा पढ़ने में लगे थे !मेट्रो स्टेशन से चल दी ...!
मै भी इन्ही लोगो में से था , जो अपनी सीट को बचने की कोशिस कर रहा था !लेकिन भटकते हुए बूढ़े पिता की नजर मेरे से आ टकराई ,मैंने  उनको इशारा किया आप आके बैठ जाओ ,उन्होंने मना कर दिया ,
मैंने फिर कहा और खड़ा हो गया !
और वो बूढ़े पिता आकर बैठ गए !
मै गेट के कोने में जाकर  खड़ा हो गया और बहुत देर तक उस लड़की और बूढ़े पिता को देखते रहा !
लड़की के चहरे पर एक अजीब ख़ुशी थी ,एक सुकून था ,जो आप में से बहुत से लोग इस अनुभव को कही न कही महसूस किये होगे !
  मै ये नहीं कहता कि आप अपना सीट छोड़ खड़े हो जाइये !
लेकिन आप उस लड़की के जगह  पर होते तो  क्या सोचते.. ?  
अगर आप मेरे जगह पर होते तो क्या करते...  ?
  बूढ़े  पीपल के छांव में बैठना सब चाहते है ,लेकिन बूढ़े पीपल की सेवा करना क्यों नहीं चाहते ...?

Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
29 September 2018 at 12:20 ×

Ham sab ko bade bujurgo la afar Karna chahiye...

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon