Contact

Name

Email *

Message *

जो आप के हाथ में है वो आप के हाथ में है ..

अकबर के दरबार में विद्वनो की एक समूह थी ,जिसे नवरत्न के नाम से जाना जाता है ।उसमे बीरबल अकबर के बहुत ही खास थे ।जब भी किसी काम की सलाह लेना हो तो बीरबल पहले पसन्द होते थे ।अकबर और बीरबल की आपसी मेल जोल से अन्य दरबारियों को जलन थी ।खास कर नवरत्नों को ये ज्यादा चुभती थी ।वो चाहते थे राजा पहले हमे बुलाये ,हमसे सलहे ले ,लेकिन ऐसा नहीं होता था ।
एक दिन सभी नवरत्नों ने मिल कर एक प्लान बनाया , भरी सभा में बीरबल को बेइज्जत करने का ।जिससे राजा के नजर में बीरबल गिर जाये ,और उनकी मान मर्यादा बढ़ जाये ।
इसके लिए उन्होंने एक कबुत्तर पकड़ा और प्लान बनाया कि पीछे हाथ करके कबुत्तर का गर्दन पकड़ के खड़ा  होंना है ,फिर बीरबल से सवाल करना कि कबुत्तर जिन्दा है या मरा हुआ ? अगर बीरबल कहता है कि कबुत्तर जिन्दा है तो,कबुत्तर का गर्दन दबा कर मार देगे। अगर कहता है कि मरा हुआ है तो फिर जिन्दा है ही ।
दूसरे दिन जब दरबार लगी तो नवरत्नों में से एक ने हाथ पीछे कर कबुत्तर का गर्दन पकड़ के खड़ा हो गया ,फिर अकबर से बोला ,हुजूर मैं बीरबल से एक सवाल करना चाहता हु , बीरबल को बुलाया जाये ।अकबर ने मंत्री को आदेश दिया बीरबल को बुलाओ ।बीरबल आ कर खड़े हो गए और बोले- जहापनाह ,आदेश हो ।
अकबर ने बोला क्या कहना चाहते हो बीरबल से कहो..!
बीरबल आप ये बताओ कि ,मेरे हाथ में एक कबुत्तर है वो जिन्दा है या मरा हुआ ?
बीरबल-

जो आपके हाथ में है वो आप के हाथ में है ।


अर्थात, आप उसकी गर्दन दबा कर मार सकते है या उसे जिन्दा रख सकते है ।

शिक्षा -

जो हमारी जिंदगी है वो हमारे हाथो में है न कि दुसरो के ।

हम मेहनत और कोशिशो से सफल होते है ।और अपनी गलतियों से असफल होते है ।











Previous
Next Post »

Thank you... ConversionConversion EmoticonEmoticon